विश्व निमोनिया दिवस

विश्व निमोनिया दिवस (World Pneumonia Day)
निमोनिया 5 साल के बच्चों मे खास तैर होने वाला एक बीमारी है, जिसमे फेफड़ा प्रभावित होता है। समान्य व्यवहार मे इसके तीन स्ट्रोक देखने को मिलता है। पहला वाला स्ट्रोक को समान्यता नियंत्रण करना आसान होता है। दुसरा पहले से कठीन होता है जवकि तीसरा दुसरे से भी कठीन हो जाता है। तीसरे स्ट्रोक मे दवा के काम करने की क्षमता काफी प्रभावित हो जाता है। इसलिए निमोनिया का पता चलते ही पहले की स्ट्रोक के समय ही सही से इलाज करा लेने की जरुरत है जिससे की बीमारी की दुवारा होने की संभावना नही के बराबर हो जाय।
बीमारी को होने की संभावना को कम करने के लिए बच्चों को सही देखभाल जरुरी है। कफ, सर्दी, बुखार जैसे छोटे-छोटे बीमारी लगातार होते रहना तथा समान्य दवा देना या नजर अंदाज करना बच्चो के अंदर की रोगनिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है। रोग निरोधक क्षमता के प्रभावित होने से निमोनिया होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। लगातार बच्चों को ठंढी लगना तथा नाक बंद होने की शिकायत मिलने के बाद इस तरह की समस्या होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
बाल को भींगने के बाद पंखा मे रहना, देर तक बाल को भींगा रखना, देर से स्नान करना, काफी ठंढ़ी पानी से स्नान करना, तथा सर्दी जुकाम होने पर सही से इलाज नही करने के कारण इस बीमारी के होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसमे पहले तेज बुखार लगना, ठंढ़ लगना, बलगम निकलना, दम फुलना, सांस लेने मे तकलीफ, सीना मे अधिक दर्द, अधिक थकान और कमजोरी महसूस करना आदि सामिल है। यह बीमारी दमा के रोगी को, डायबेटीज वाले रोगी को और ह्रदय रोग से पिड़ीत व्यक्ति को होने की संभावना अधिक होती है। 65 बर्ष से अधिक उम्र के लोगो को इस तरह की बीमारी होने की संभावना अधिक रहती है।
ये बीमारी वेक्टेरीया और बाईरस दोने से होता है। वेक्टेरीया मे एंटीवायटिक चलता है जबकि वायरस मे लक्षण के हिसाव से दवा दी जाती है। इस बीमारी मे फेफड़ा मे संक्रमण होता है। पहले संक्रमण के कारण फेफड़ मे हल्का का लाल निशान बनाता है फिर धिरे-धिरे इसमे मबाद बनने लगाता है। मवाद बनने के बाद पस का निकलना शुरु होता है फिर धिरेःधिरे फेफड़ा मे मबाद भरने के कारण फेफड़ा मे ऑक्सीजन लेने की क्षमता प्रभावित होती है। इसके प्रभाव के कारण ही संक्रमित व्यक्ति को सांस लेने की शिकायत होती है। यदी समय पर सही इलाज नही किया गया तो संक्रमित व्यक्ति की मृत्यू तक हो सकती है।
बचाव के लिए अब टिकाकरण भी किया जा रहा है। बच्चो मे 2, 4, 6 और 12-14 महीने के उम्र मे टीका दिया जाता है। 65 बर्ष अधिक के व्यक्ति को तथा 19- 64 वर्ष के व्यक्ति को सांस की बीमारी होने पर इसका टीका देने का प्रावधान है जो डॉ की सलाह पर ही दी जाती है। संक्रमण होने पर आसान इलाज से बचना चाहिए। पहले संक्रमण के बाद ही सही तरह से ठीक होने के बाद लगातार रोगी की इम्यूनिटी को बनाये रखना चाहिए।
निमोनिया के बीमारी से बचने के लिए लगातार रोगी की आंतरिक ताकत को बनाये रखने की जरुरत है। इसके लिए लागातार रोगी को देखभाल करने की जरुरत है। सही देखभाल के लिए सही जानकारी जरुरी है। सही जानकारी के लिए आपसी बिचार बिमर्श की जरुरत है जससे की सही समय पर सही उपाय किए जाय। 12 नवम्बर का खास दिन इसी विषय पर गहन विचार विमर्श के लिए बनाया गया है।
लेखक एवं प्रेषकः डॉ अमर नाथ साहु
संबंधित लेख को जरुर पढ़ेः
- स्वस्थ्य फेफड़ा दिवस हमे संक्रमण से सावधानी के बारे मे समझाता है।
- अचानक भूख मे कमी और शरीर मे संक्रण से बचने के लिए दवा लेनी की जरुरत है चिकित्सकिय सहायता जरुर लें।
