Adarsh Homoeo Clinic.com Festival राष्ट्रीय ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया जागरुकता दिवस

राष्ट्रीय ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया जागरुकता दिवस

राष्ट्रीय ट्राईजेमिनल न्यूरेलजिया जागरुकता दिवस

Oplus_131072

हमारे मस्तिष्क से निकलने वाली पांचवी क्रेनियल नर्भ है जो चेहरे की सेवदनाओं और चबाने की क्रिया को नियंत्रित करती है। यह चेहरे आंख नाक दांत मसूंढ़ा  और जबड़े से संबेदना जैसे दर्द, स्पर्श, ठंढ़ी, गर्मी तथा दवाव को मस्तिष्क तक पहुँचाती है। यह खाना जबाने वाली मांसपेशियां को भी नियंत्रित करती है जिससे खाना खाते और बोलते है।

इसकी तीन शाखायें होती है। पहला ऑप्थेलमिक डिवीजन यह ऑख, नाक और माथे के ऊपरी हिस्से की संवेदन को मस्तिष्क तक ले जाती है।

दुसरा मैक्सिलरी डिविजन, यह गाल ऊपड़ी जबड़े ऊपरी दांत और ओठों के आसपास की संबेदना को मस्तिष्क तक ले जाती है।

और तिसरा मेडिबूलर डिविजन, यह निचले जबड़े और जबाने वाली मांसपेशियों के कार्यो को नियंत्रित करती है।

इस बीमारी मे अचानक बिजली के झटके जैसा या सूई चूभने जैसा दर्द होता है जो बात करने चेहरा धोने, दांत ब्रस करने या हल्की हवा लगने से भी उत्तजेति हो जाता है।

इस तरह की बीमारी के कई कारण है पहला यदि जब मस्तिष्क के आधार के पास को धमनी या शिरा ट्राईजेमिनल तंत्रिका पर दवाव डालती है तो तंत्रिका का सुरक्षात्मक परत घिस जाती है जिसके कारण ये अतिसंबेदनशील हो जाती है जिससे दर्द की परेशानी होने लगती है।

अन्य कारण में मल्टिपल स्केलरोसिस होता है। इसके कारण तंत्रिका की सुरक्षत्मक परत खुद वो खुद नष्ट होने लगती है जिससे दर्द महसूस होता है। ट्यूमर या सिस्ट के कारण भी इस तरह की परेशानी होती है। चोट सर्जरी या साईनस सर्जरी के कारण भी तंत्रिका के सुरक्षात्मक परत को हानी पुहँचती है तो परेशानी होती है। कई बार तो बैध कारण मालूम नही होता है और इस तरह की परेशानी होती है।

तंत्रिता तंत्र के ऊपरी परते के धिसने तथा इसकी सुरक्षात्मक परत यानी की माईलिन शिथ को धिसने से होने वाली भायानक दर्द को कम करने के लिए जानकारी वाले कारण को कम करने की कोशीश होनी चाहिए। जिससे की इस तरह की परेशानी से छुटकारा पाया जा सके।

07 अक्टूबर का खास दिन इस विचार को मंथन करने और जन समान्य को जागरुक करने के उदेश्य से इस दिन को खास बनाया गया है। जानकारी होने से शुरुआत मे ही इस तरह की परेशानी को कम किया जा सकता है और समान्य जीवन को जिया जा सकता है।

लेखक एवं प्रेषकः अमर नाथ साहु

संबंधित लेख को जरुर पढ़ेः-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

आंतर्राष्ट्रीय एलर्जी दिवस

अंतर्राष्ट्रीय एलर्जी दिवसअंतर्राष्ट्रीय एलर्जी दिवस

अंतर्राष्ट्रीय एलर्जी दिवस एलर्जी को आजकल बहुत बड़ी बिमारी के रुप में देखा जा रहा है। इसका कारण आंतरिक प्रतोरोधक क्षमता को ज्यादा संबेदनशील होना माना जाता है। इसके लिए

Chronic Disease Day

क्रोनिक डिजीज डेक्रोनिक डिजीज डे

क्रोनिक डिजिज डे (Chronic Disease Day), क्रोनिक डिजीज यानी पुरानी बीमारियां समान्यतया 3 महीने या उससे उपर के समय तक जब रहती है और उसका ईलाज लगातार किया जाता है

विश्व सिकल सेल जागरुकता दिवस

विश्व सिकल सेल जागरुगता दिवसविश्व सिकल सेल जागरुगता दिवस

विश्व सिकल सेल जागरुगता दिवस यह अनुवंशकी से जुड़ी रक्त की गंभीर बिमारी है। अनुवंशकी परिवर्तन के कारण लाल रक्त कण बनाने वाली सेल मे परिवर्तन आ जाती है जिसके