Adarsh Homoeo Clinic.com Festival विश्व आयोडीन अल्पता दिवस

विश्व आयोडीन अल्पता दिवस

विश्व आयोडीन अल्पता दिवस

आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारी के प्रति जागरुकता जरुरी है। ये अल्प मात्रा मे भोज्य पदार्थ मे पाये जाते है जो ज्यादा गर्म करने पर नष्ट हो जाते है। इसका गलनांक 113.7°C, और क्वाथनांक यानी उबलने का तापमान 184.4°C, होता है। लेकिन आयोडीन को गर्म करने पर वह बिना द्रव मे बदले सिधे गैस मे बदल जाता है। इसका कलर कमरे के तापमान पर ठोस अवस्था मे हल्का गुलाबी और काला होता है।

आयोडिन पालक, स्ट्रोबेरी, और आलू मे अल्प मात्रा मे पाया जाता है। दुध, पनीर, मछली, झींगा, केकरा अंडा मे प्रचुर मात्रा मे पाया जाता है। आयोडीन मिट्टी मे भी पाया जाता है। जहां के मिट्टी मे आयोडीन की कमी है वहां के लोगो को इस तरह की बीमारी होती है। पुराने जामाने मे जब लोगो को इस तरह की जानाकारी नही थी जो कुछ खास जगह की पानी पीने से घेंघा रोग ठीक हो जाता था। ऐसा ही एक कुंआ खेत मे बना हुआ था जो काफी गहरा और काफी पुराना था। इस कुँआ के पानी पीने से कई लोगो की परेशानी दुर हुई लेकिन सामान्यतया लोग इस कुंआ का पानी नही पिते थे इसका उपयोग खेत को पटवन के लिए किया जाता था। कहने का तातपर्य है कि आयोडीन की कमी को पुरा करना जरुरी है। जरुरत है जानकारी को होनि का।

गोभी, बाजरा, कसावा आयोडीन के अवशोषन को प्रभावित करते है। फुलगोभी और पत्तागोभी मे गाईट्रोजन नामक तत्व होता है जो आयोडीन के अवशोषन को प्रभावित करते है इसके लिए इसको ज्यादे मात्रा मे नही खाना चाहिए। खाने को पकाने पर यह पदार्थ 70-80% तक समाप्त हो जाता है। इसलिए इस भोज्य पदार्थ को अच्छी तरह से पकाकर खाना चाहिए।

आयोडीन की कमी से होने वाले बीमारी मे घेंघा रोग प्रमुख है जिसमे गले के आगे वाले भाग मे यानी की थायराइड ग्रंथी मे सूजन आ जाती है और यह धिरे-धिरे आकार मे बड़ा हो जाता है। बच्चो मे सीखने की क्षमता और बैधिक क्षमता मे कमी देखने को मिलती है। इसके साथ बौनापन और मांसपेशियां की कमजोरी भी देखने को मिलती है। गर्भवती महीला मे गर्भपात का होना, मृत शिशु का जन्म लेना तथा विकार उत्पन्न हो जाने जैसी समस्या देखने को मिलती है। अचानक बजन का बढना भी देखा जाता है। इसमे थायराइड हार्मोन (T3 और T4) की कमी देखने को मिलती है जिससे उपापचय की प्रक्रिया कम हो जाती है जिससे उर्जा की खपत कम हो जाता है और बजन आकारण बढने लगता है।

आजकल आयोडीन की कमी को देखते हुए आयोडीन युक्त नमक की उपलब्धता करायी जा रही है जिससे की लोगो की इसकी कमी दुर हो सके। इसके लिए नमक को खाना बनाने के बाद मे डालना चाहिए जिससे की नमक मे पाये जाने वाले आयोडिन की मात्रा सही बनी रहे। नमक को नमी से बचाना चाहिए। बच्चो से लेकरके बड़ो के साथ गर्भवती महीला के भी खान पान को सही रखने की जरुरत है जिससे की बच्चे मे कोई बिकार उतपन्न ना हो।

21 अक्टूबर का खास दिन इसी बिषय को जनजागरण का अभियान बनाया गया है जिससे की लोगो मे आयोडीन की कमी से होने वाले घेंघा रोग को होने से बचाया जा सके और बच्चे का विकास भी सही से हो सके।

लेखक एवं प्रेषकः अमर नाथ साहु

संबंधित लेख को जरुर पढ़ेः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

विश्व वधिर दिवस

विश्व वघिर दिवसविश्व वघिर दिवस

विश्व वघिर दिवस (World Deaf Day) काम हमारे लिए काफी महत्वपुर्ण है। इसकी सुरक्षा हमे करनी चाहिए। कान मे कई तरह की बीमारी होती है जो सुनने की क्षमता को

गंजे होने की आजादी दिवस

गंजे होने की आजादी दिवसगंजे होने की आजादी दिवस

गंजे होने की आजादी दिवस(Be Bald and Be free Day) गंजापन की समस्या से परेशान लोगों के दिल मे खुशी जगाने की सुदृढ़ व्यस्था की कमी के कारण लोग हीन